Vodafone Idea Share Price: कर्ज के बोझ तले दबी वोडाफोन आइडिया पर 97 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है इसका शेयर ₹8 पर कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट ने इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹5 कर दिया है। यानी कि वोडाफोन आइडिया में बड़ी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है एक्सपर्ट की राय।
जीएसटी अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी आदेश के मुताबिक यह मामला वित्तीय वर्ष 2020 से 2021 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित है। इसके तहत वोडाफोन आइडिया को 97 लाख का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने जीएसटी नोटिस में किए गए दावों का खंडन किया और कहा है कि वह उचित कदम उठाएगी।
Vodafone Idea Share Price
शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से गिरावट का दौर चल रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में 0.51% की गिरावट देखने को मिली, तो वहीं सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार के इसी सुस्ती के बीच टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर पर यह बड़ी खबर आई है।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को जीएसटी पेमेंट के खिलाफ कंपनी के कड़े खंडन के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत लगभग 4% बढ़ गई। Vodafone Idea के शेयर 3.96% बढ़कर 8.39 रुपए पर पहुंच गए। पिछले साल नवंबर 2024 में यह 6.61 रुपए निचले स्तर पर था, जो कि इसका 52 वीक लो है। वहीं, जून 2024 में शेयर की कीमत 19.18 रुपए थी, जो कि इसका 52 वीक हाई है। शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.23 अंक या 2.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.04 रुपए पर बंद हुआ था।
Vodafone Idea Order Details
Vodafone Idea के शेयर में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिली इस तेजी का कारण कंपनी को मिला एक आर्डर है। वोडाफोन आइडिया को केंद्रीय वस्तु और सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत 18 फरवरी को एक आर्डर मिला था, जिसमें जुर्माना और विकास का भुगतान करना आवश्यक है।
इससे पहले विभाग ने कंपनी को 2015 में अधिग्रहित स्पेक्ट्रम के लिए किए गए कुल भुगतान में कमी की भरपाई के लिए 6090 करोड़ रुपए जमा करने के लिए कहा था। हालांकि कंपनी इक्विटी के माध्यम से बकाया राशि का भुगतान करने के लिए दूर संचार विभाग से बातचीत कर रही है।
Vodafone Idea Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Vodafone Idea में बड़ी गिरावट आ सकती है। कंपनी का नेटवर्क निवेश ऋण वृद्धि पर निर्भर है। भारत सरकार से और राहत के साथ-साथ ग्राहक आधार का स्थिरीकरण वोडाफोन आइडिया के लंबे समय के लिए जरूरी है। कर्ज के बोझ तले दबी वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस घटा दिया गया है। मार्केट एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया के लिए ₹5 का टारगेट प्राइस बताया है।
read more: ₹13 के Penny Stock में आई बंपर तेजी, ₹2000 पर पहुंचा भाव, 1 लाख के बनाए ₹1 करोड़
डिस्क्लेमर
जो न्यूज़ अपने पढ़ी है उसका मकसद केवल आपको सही स्टॉक के बारे में सही जानकारी देना है। हम आपको किसी भी स्टॉक में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी कंपनी में इन्वेस्ट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।
read more