Dividend Stock: श्री सीमेंट कंपनी में निवेशकों को ₹50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते हैं। श्री सीमेंट ने पिछले तीन साल में निवेशकों को 7% और 5 सालों में 22% का रिटर्न दिया है। शनिवार को यह स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुआ है।
Shree Cement Q3 Results
श्री सीमेंट कंपनी ने हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जिसमें कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 72 प्रतिशत घटकर 193.72 करोड़ रुपए हो गया। 1 साल पहले समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 701.85 करोड़ रुपए था। ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1 साल पहले के मुकाबले लगभग 12% घटकर 4572.68 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 5193.47 करोड़ रुपए था।
Shree Cement Dividend
श्री सीमेंट कंपनी ने 30 जनवरी 2025 को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसी के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। श्री सीमेंट कंपनी ने बताया है कि वह अपने शेयर धारकों को ₹50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी और इसके लिए रिकॉर्ड डेट कर दी गई है।
read more: ₹10 से कम के Penny Stock को खरीदने की मची लूट, रॉकेट बना शेयर, रखें नजर!
Shree Cement Dividend Record Date
श्री सीमेंट कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 फरवरी 2025 तय की है। अगर आप इस डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पोर्टफोलियो में 5 फरवरी तक इस कंपनी के शेयर होने चाहिए। अगर आप रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर बाय करते हैं तो आपको डिविडेंड का लाभ नहीं होगा। कंपनी ने डिविडेंड भुगतान की तारीख 17 फरवरी, 2025 तय की है।
श्री सीमेंट कंपनी का यह वर्ष 2025 का पहला डिविडेंड है। वर्ष 2024 में कंपनी चार बार डिविडेंड दे चुकी है। पहला डिविडेंड 31 जनवरी, 2024 को ₹50 प्रति शेयर, दूसरा 8 फरवरी 2024 को ₹50 प्रति शेयर, तीसरा 14 मई 2024 को 55 रुपए प्रति शेयर और चौथा डिविडेंड 23 जुलाई 2024 को ₹55 प्रति शेयर के हिसाब से दिया था।
Shree Cement Share Price
श्री सीमेंट का शेयर शनिवार को 1.55% की गिरावट के साथ 27,363.75 रुपए पर बंद हुआ था। श्री सीमेंट का 52 वीक हाई 29699.85 रुपए और 52 वीक लो 23500 रुपए रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 98,663 करोड़ रुपए हैं और डिविडेंड यील्ड 0.38 प्रतिशत है।
read more Budget 2025 के बाद कैसी रहेगी बाजार की चाल, क्या सोमवार को शेयर मार्केट में होगा धमाल?
श्री सीमेंट शेयर ने कितना रिटर्न दिया
श्री सीमेंट के स्टॉक में पिछले हफ्ते 6% की बढ़त देखने को मिली। वहीं पिछले एक महीने में 1 प्रतिशत और 3 महीने में 9% का रिटर्न दिया है। श्री सीमेंट के स्टॉक में पिछले 6 महीनों में 1 प्रतिशत, एक साल में 7% की गिरावट आई है। जबकि पिछले 3 सालों में 7% और 5 सालों में 22% की तेजी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर
जो न्यूज़ अपने पढ़ी है उसका मकसद केवल आपको सही स्टॉक के बारे में सही जानकारी देना है। हम आपको किसी भी स्टॉक में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी कंपनी में इन्वेस्ट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।
read more