WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Natco Pharma Q3 में हुआ घाटा, 1 दिन में 10% और एक हफ्ते में 34% की गिरावट,क्या करें निवेशक?

Natco Pharma Q3: नैटको फार्मा कंपनी ने 12 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। उसके बाद 13 फरवरी को शेयर में 20% की भारी गिरावट देखने को मिली। दिन में शेयर में bse पर लोअर सर्किट देखने को मिला, और आज शुक्रवार को भी स्टॉक में 10% की भारी गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर लगभग 38% का घाटा हुआ है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 132.4 करोड़ रुपए रहा जो की 1 साल पहले 212.7 करोड़ रुपए था।

Natco Pharma Q3 Results

नैटको फार्मा ने हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी को घाटा हुआ है, परंतु फिर भी कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद शुक्रवार को शेयर में 10% की भारी गिरावट देखने को मिली और गुरुवार को भी स्टॉक में 20% की बड़ी गिरावट आई थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 37.75% का घाटा हुआ है, उसके बाद से लेकर अब तक शेयर में गिरावट जारी है।

दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 758.6 करोड़ रुपए था। खर्च घटकर 487.4 करोड़ रुपए रह गया, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 539.3 करोड़ रुपए था।

Natco Pharma Dividend

नैटको फार्मा कंपनी में तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ ही निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। नाटको फार्मा कंपनी ने निवेशकों को 1.50 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Natco Pharma Dividend Record Date

Natco Pharma कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2025 तय की है। डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर बाय करने होंगे अगर आप रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर में खरीदारी करते हैं तो आपको डिविडेंड का लाभ नहीं होगा।

Natco Pharma Share Price

नैटको फार्मा के शेयर में लगातार 2 दिन से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिन में ही नाटको फार्मा का मार्केट कैप ₹6000 घट गया है। कंपनी का मार्केट कैप एनएसई में 15722.26 करोड़ रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को नैटको फार्मा का शेयर 9.42% के गिरावट के साथ 883.20 रुपए पर बंद हुआ है। नैटको फार्मा का 52 वीक हाई 1639 रुपए और 52 वीक लो 848.05 रुपए रहा है।

नैटको फार्मा के शेयर में पिछले एक हफ्ते में 34% की भारी गिरावट आई है। वहीं पिछले एक महीने में स्टॉक 31% तक टूट चुका है। जबकि पिछले तीन महीनों में 36%, 6 महीनों में 42% की गिरावट आई है और पिछले 1 साल में स्टॉक में तीन प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 5 सालों की परफॉर्मेंस देखी जाए तो नाटको फार्मा ने 31% का रिटर्न दिया है।

read more

डिस्क्लेमर

जो न्यूज़ अपने पढ़ी है उसका मकसद केवल आपको सही स्टॉक के बारे में सही जानकारी देना है। हम आपको किसी भी स्टॉक में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। किसी भी कंपनी में इन्वेस्ट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।

Leave a Comment